काश कि ऐसा हो जाये
काश कि ऐसा हो जायेमंदिर मे जा बैठे खुदा
राम मस्जिद मे आ जाये
ईसा बैठे गुरुद्वारे मे
वाहे -गुरु प्रेयर करवायें
धर्म के नाम पर जो लड़ते इंसा
तब शायद उनको लज्जा आ जाये
खून-खराबा धरती से मिटे
भाई-चारे का बोलबाला हो जाये
काश कि ऐसा हो जाये