मोक्ष मार्ग

कर्म को तज वैराग्य जिसने धारण कर लिया
क्या उसने निज जीवन सार्थक कर लिया
ले सन्यास जो माया से दूर न हो सका
क्या परमात्मा को कभी वो पा सका

त्याग जिसने अपने अहम् का कर दिया
सार्थक उसने ही अपना जीवन कर लिया
काम-वासना का मोह जिसने तज दिया
गृहस्थ रहकर भी उसने मोक्ष मार्ग पा लिया